Joshimath: भूस्खलन के मलबे से बंद हुआ बदरीनाथ नेशनल हाईवे, जल्द खुलने की संभावना; स्थानीय लोगों ने की तीर्थयात्रियों की सहायता

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 12, 2024, 12:27 PM IST

Joshimath: उत्तराखंड के जोशीमठ-बदरीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड का मलबा होने से दोनों तरफ तीर्थयात्रियों की लंबी कतार लगी हुई है। मशीनें की सहायता से मलबा हटाने का कार्य जारी है। जल्द से जल्द आवाजाही के लिए हाईवे खोला जाएगा।

Joshimath: उत्तराखंड के जोशीमठ के पास जोगी धारा के ठीक करीब बीते मंगलवार भीषण लैंड स्लाइडिंग हुई थी। भूस्खलन के मलबे के कारण जोशीमठ-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया। करीब 60 घंटे से रास्ता बंद है। यहां से मलबे को हटाने का कार्य जारी है। दोनों तरफ तीर्थयात्रियों के वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। आने-जाने वाले दोनों रास्तों में लोग फंसे हुए है। इस बीच संबंधित विभाग की मशीनें लगातार दिन-रात बदरीनाथ नेशनल हाईवे को खोलने में लगी हैं। इससे लगता है कि अब हाईवे जल्द खुल सकता है।

Joshimath-Badrinath Highway

भूस्खलन के मलबे से बंद हुआ बदरीनाथ नेशनल हाईवे जल्द खुलेगा

स्थानीय लोगों ने की तीर्थयात्रियों की सहायता

मलबे के कारण रोड के दोनों ओर फंसे तीर्थयात्रियों को किसी बात की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए जोशीमठ नगर के सुनील वार्ड में रहने वाले लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। यहां रहने वाले परिवारों ने अपने-अपने घरों में तीर्थयात्रियों के लिए भोजन बनाया और उन्हें खाना खिलाया है। 60 घंटे से यहां फंसे लोगों को भूख और प्यास का सामना नहीं करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़े।

End of Feed