Solan News: ज्वेलर्स की आंखों में झोंक दी मिर्ची...शातिर महिला ने किया चूना लगाने का प्रयास; देखें Video

हिमाचल प्रदेश के सलोन बद्दी में ज्वेलरी की दुकान में एक महिला ने दुकानदार की आंखों में मिर्च डालकर चोरी का प्रयास किया। हालांकि, दुकानदार की मुस्तैदी से महिला के हाथ ज्वेलरी नहीं लगी। वारदात की सारी घटना सीसीटीवी में क़ैद हो गई।

सोलन: बीबीएन क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले काफ़ी बुलंद हो गए हैं। यहां चोर दिन दिहाड़े चोरी को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बद्दी आज़ाद मार्केट साईं रोड पर देखने को मिला। जहां एक ज्वेलरी शॉप पर दिन दिहाड़े एक महिला पाजेब लेने आई। जब दुकानदार ने पाजेब पैक कर दी तो महिला ने दुकानदार की आंखों में लाल मिर्च डालकर पाजेब लेकर भागना चाहा। आंखों में मिर्च पड़ने के बावजूद दुकानदार उसके पीछे भागा। हालांकि, महिला के हाथ कोई समान नहीं लगा और वो दुकान से भाग गई। आसपास के दुकानदारों ने भाग कर महिला को पकड लिया है।

putting chilli powder in shopkeeper Eyes

(फोटो)

इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें महिला दुकानदार के सामने बैठी है और उससे सामान लेने के संबंध में बातचीत कर रही है। इसी बीच उसने दुकानदार की आंखों में मिर्च झोंक देती है। दुकानदार तिलमिला उठता है फिर भी उसके पीछे भागता है।

End of Feed