शहर

Hanumangarh News: उछलकर नहर में समाई कार, पति-पत्नी थे सवार; इस हाल में निकली डेडबॉडी

राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक अनियंत्रित कार नहर में जा समाई, जिससे उसमें सवार दंपति की मौत हो गई।

Image

Hanumangarh News: उछलकर नहर में समाई कार, पति-पत्नी थे सवार; इस हाल में निकली डेडबॉडी

हनुमानगढ़: जिले में एक कार के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से एक दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार शुक्रवार दोपहर को नहर में गिरी थी। कार को शनिवार सुबह नहर से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि कार में से मदन सिंह (36) और उसकी पत्नी ममता (32) के शव बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।

क्षेत्राधिकारी (संगरिया) करण सिंह ने बताया कि कार इंदिरा गांधी फीडर नहर के किनारे राठीखेड़ा पुल से गुजर रही थी और तभी वह अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। बताया कि कार के पीछे चल रहे मोटरसाइकिल सवार ने कार को नहर में गिरते देखा और किसानों को इसकी सूचना दी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने नहर में कार की तलाश शुरू की। शुक्रवार रात को तलाश अभियान रोक दिया गया और शनिवार सुबह फिर से शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि कार को रस्सियों की मदद से खींचा गया और नहर से बाहर निकाला गया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article