Tirupati Accident: आंध्र प्रदेश के तिरुपति ग्रामीण मंडल के तिरुचानूर इलाके के शिल्पाराम से एक दर्दनाक हादसे हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दो महिलाएं क्रॉस व्हील के एक ही बॉक्स में सवार होकर घूम रही थी। तभी अचानक बॉक्स का एक हिस्सा टूट गया और वह नीचे गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही तिरुचानूर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घायल महिला को रुइया अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर रही है।
शहर
Tirupati Accident: तिरुपति में क्रॉस व्हील का बॉक्स टूटने से नीचे गिरी एक महिला की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Nov 4, 2024, 09:01 AM IST
