शहर

Maharashtra: पालघर में तूफान के कारण गिरे पेड़, दो दिन तक नीचे दबी रही बुजुर्ग महिला की मौत

Maharashtra: पालघर जिले के विरार इलाके में तूफान के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने की खबर सामने आई। इस दौरान एक पेड़ के नीचे 2 दिन तक फंसी 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

Image

पालघर में तूफान के कारण गिरे पेड़ को नीचे दबी बुजुर्ग महिला की मौत

Photo : iStock

Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर जिले में विरार इलाके में तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने के मामले सामने आए हैं। इस दौरान 70 वर्षीय महिला की पेड़ के नीचे दबे होने के कारण मौत हो गई है। अर्नला सागरी पुलिस स्टेशन ने बताया कि 70 वर्षीय महिला दो दिनों तक पेड़ के नीचे फंसी रही, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

TOI की खबर के अनुसार, बुजुर्ग महिला अपने पोते को स्कूल छोड़ने गई थी और तभी से लापता थी। उसी दौरान पेड़ गिरा और वह उसके नीचे दब गई। पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स वहां पहुंची और पेड़ के शाखाओं की छंटाई कर दी। लेकिन उस दौरान पेड़ के नीचे महिला के दबे होने के बारे में पता नहीं लगा। पेड़ के नीचे दबी महिला के बारे में दो दिन के बाद पता लगा जब वहां से दुर्गंध आनी शुरू हुई। पेड़ की शाखाएं काटने पहुंचे बचावकर्मियों को महिला का शव मिला, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि लापता महिला के परिवार ने कई घंटों की तलाश के बाद अर्नाला सागरी पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने बताया की पेड़ के नीचे दबी महिला के शव को निकालने में एक घंटे से अधिक का समय लगा था। शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पालघर में भारी बारिश के कारण डूबा पुल

महाराष्ट्र के पालघर में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यहां आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। 20 जून को पालघर में भारी बारिश होने के कारण देहर्जे नदी पर बना पुल पानी में डूब गया था और कई लोकल ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुई थी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!