भुवनेश्वर में रफ्तार का कहर, ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, गुस्साए लोगों ने की फुट ओवरब्रिज की मांग

Bhubaneswar Accident: भुवनेश्वर में नेशनल हाईवे पर रोड क्रॉस कर रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने फुट ओवरब्रिज की मांग करते हुए हाईवे जाम कर दिया।

Bhubaneswar Accident: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के पलासुनी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। सुबह के समय नेशनल हाईवे पर सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि महिला सब्जी का बैग लेकर सड़क पार कर रही थी। तभी ये दर्दनाक हादसा हो गया। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के हादसों को रोकने के लिए फुट ओवरब्रिज की आवश्यकता है।

Accident.

दुर्घटना

गुस्साए स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम करने से हाईवे पर यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। कई गाड़ियां यहां फंसी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मांगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस फरार ट्रक चालक और ट्रक की तलाश कर रही है। महिला के शव को जब्त किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

End of Feed