LIVE
दिल्ली के AQI में सुधार, अभी भी बेहद खराब हवा, इन राज्यों में भी बढ़ा पॉल्यूशन
दिल्ली के AQI में सुधार, अभी भी बेहद खराब हवा, इन राज्यों में भी बढ़ा पॉल्यूशन
Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024 Live Updates
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024 Live Updates
NOV 22, 2024 23:23 IST
दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है, एक्यूआई 400 के करीब पहुंचा
दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शुक्रवार को 400 के करीब पहुंच गया, जो प्रदूषण के गंभीर स्तर को दर्शाता है। इस बीच, उच्चतम न्यायालय ने चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना के चौथे चरण (ग्रैप-4) के तहत प्रतिबंधों का सही से क्रियान्वयन नहीं किये जाने पर नाराजगी जताई है। न्यायालय ने कहा कि ‘ग्रैप-4’ के तहत कड़े प्रतिबंध कम से कम 25 नवंबर तक लागू रहेंगे, जिसके बाद वह इस बात की समीक्षा करेगा कि इन्हें हटाया जाए है या नहीं।
NOV 22, 2024 22:55 IST
ग्रैप-4 प्रतिबंध लगाने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज
सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में ट्रकों के प्रवेश से संबंधित प्रदूषण रोधी ‘ग्रैप-4’ प्रतिबंधों को लागू करने में दिल्ली सरकार की विफलता पर शुक्रवार को नाराजगी जताई और 113 प्रवेश स्थलों पर तत्काल जांच चौकियां स्थापित करने का निर्देश दिया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली गिरावट और कड़े प्रतिबंधों के प्रतिकूल प्रभावों को ध्यान में रखते हुए न्यायमूर्ति अभय एस ओका एवं न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि वह 25 नवंबर को इस बात पर विचार करेगी कि दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना के चौथे चरण (ग्रैप-4) के तहत लागू प्रतिबंधों में ढील दी जाए, या नहीं।
NOV 22, 2024 22:54 IST
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच सीबीसीबी ने कहा, क्लाउड सीडिंग व्यवहार्य नहीं
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने कहा है कि उत्तर भारत में सर्दी के दौरान होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए आपातकालीन उपाय के तौर पर “क्लाउड सीडिंग” यानी कृत्रिम तरीके से बारिश कराने की व्यवहार्यता सीमित होगी क्योंकि इस प्रक्रिया में अपर्याप्त नमी और पहले से मौजूद बादलों पर निर्भर होना पड़ेगा। सूचना का अधिकार (आरटीआई) आवेदन के जवाब में यह जानकारी मिली है। सीपीसीबी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के क्लाउड सीडिंग प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। क्लाउड सीडिंग का उद्देश्य कृत्रिम वर्षा के माध्यम से दिल्ली के गंभीर वायु प्रदूषण से निपटना है।
NOV 22, 2024 19:54 IST
दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब
दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई, और क्षेत्र में धुंध की एक पतली परत छाई रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह 7.15 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 371 रहा। दिल्ली के सात इलाकों में, एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर और 450 के बीच रहा। आनंद विहार में एक्यूआई 410, बवाना में 411, जहांगीरपुरी में 426, मुंडका में 402, नेहरू नगर में 410, शादीपुर में 402 और वजीरपुर में 413 रहा।
NOV 22, 2024 19:46 IST
वायु प्रदूषण का हार्मोन्स पर पड़ता है असर, वजन भी बढ़ता है: विशेषज्ञ
राष्ट्रीय राजधानी में खराब वायु गुणवत्ता को लेकर डॉक्टरों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वायु प्रदूषक (एयर पॉल्यूटेंट्स) श्वसन और हृदय संबंधी समस्याओं के अलावा वजन बढ़ाने, मोटापे की दर बढ़ाने और हार्मोनल इंबैलेंस का कारण बन सकते हैं।
NOV 22, 2024 17:28 IST
न्यायालय ‘ग्रैप-4' प्रतिबंधों में ढील देने पर करेगा विचार
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह 25 नवंबर को इस बात पर विचार करेगा कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के स्तर में गिरावट को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में प्रदूषण को काबू करने के लिए लगाए गए ‘ग्रैप-4’ प्रतिबंधों में ढील दी जाए या नहीं। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने ‘ग्रैप-4’ प्रतिबंधों, विशेष रूप से दिल्ली में गैर-जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने से संबंधित प्रतिबंध के खराब कार्यान्वयन पर नाराजगी व्यक्त की।
NOV 22, 2024 17:25 IST
वायु प्रदूषण: न्यायालय ने ट्रकों के प्रवेश को लेकर दिल्ली सरकार से पूछे सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर वायु प्रदूषण से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी में ट्रकों के प्रवेश को लेकर शुक्रवार को दिल्ली सरकार से सवाल किए। न्यायमूर्ति अभय एस. ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा, ‘‘हमारे लिए यह मान लेना बहुत मुश्किल है कि दिल्ली में ट्रकों का प्रवेश रोक दिया गया है। पीठ ने कहा कि इसलिए वह दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर नजर रखने के लिए केंद्र को 113 स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती करने का निर्देश देने का प्रस्ताव रखती है।
NOV 22, 2024 17:13 IST
गाजियाबाद में कैसी है आबोहवा?
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में शुक्रवार को एक्यूआई की स्थिति में थोड़ी सुधार दिखी। गाजियाबाद में एक्यूआई का स्तर 157 दर्ज किया गया। हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में है।
NOV 22, 2024 15:37 IST
नोएडा में एक्यूआई का लेवल 200 के पार
उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्रदूषण का असर देखा जा रहा है। नोएडा सेक्टर 62 में साढ़े तीन बजे एक्यूआई का स्तर 209 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। बता दें कि दिल्ली में एक्यूआई का लेवल 400 के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी आ रही रही हैं।
NOV 22, 2024 14:36 IST
वायू प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया निर्देश
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार और पुलिस को निर्देश दिया है कि वे दिल्ली में प्रवेश के सभी 113 बिंदुओं पर तुरंत चेकपॉइंट स्थापित करें। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रवेश बिंदुओं पर तैनात होने वाले कर्मियों को आवश्यक वस्तुओं के तहत स्वीकार्य वस्तुओं के बारे में स्पष्ट रूप से जानकारी दी जानी चाहिए।
NOV 22, 2024 13:08 IST
दिल्ली में औसत AQI 400 के पार
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की समस्या बनी हुई है। दोपहर एक बजे दिल्ली में कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर 400 के करीब रहा। वहीं, औसत एक्यूआई का स्तर 400 के पार ही रहा। प्रदूषण की वजह से लोगों को गले में दर्द की समस्याएं हो रही हैं।
NOV 22, 2024 11:34 IST
NOV 22, 2024 10:29 IST
NOV 22, 2024 09:37 IST
NOV 22, 2024 08:03 IST
NOV 22, 2024 06:39 IST
राजस्थान में प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर लोग
राजस्थान में भी लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने के लिए मजबूर है। प्रदेश के कई शहरों की हवा खराब स्थिति में दर्ज की जा रही है। आज सुबह 6 बजे जयपुर का एक्यूआई 208 दर्ज किया गया। इसके अलावा AQI लेवल भिवाड़ी में 220, चूरू में 252, सीकर 201, जयपुर में 208, हनुमानगढ़ में 249, झूंझनूं में 265, भरतपुर में 164, जोधपुर में 223 और बीकानेर 202 दर्ज हुआ।
NOV 22, 2024 06:39 IST
हरियाणा में भी प्रदूषण से राहत नहीं
हरियाणा में भी प्रदूषण से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। आज सुबह 6 बजे कई शहरों का एक्यूआई खराब स्तर पर रहा। बहादुरगढ़ का में 337, भिवानी का 278, धारूहेड़ा का 247, गुरुग्राम का एक्यूआई 278, जींद का 297, पंचकुला का 155, कुरुक्षेत्र का 205, रोहतक का 286, सोनीपत का 258 और यमुना नगर का एक्यूआई 227 दर्ज किया गया है।
NOV 22, 2024 06:39 IST
बिहार की हवा में घुला जहर
बिहार में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में एक्यूआई बेहद खराब स्तर पर दर्ज किया जा रहा है। बिहार में आज सुबह 6 बजे पटना का एक्यूआई 237 दर्ज किया गया। इसके अलावा पुर्णिया का 202, बेतिया का 324, बक्सर का 298, भागलपुर का 297, बेगुसराय का 259, मुजफ्फरपुर का 308, सहरसा का 227, समस्तीपुर का 236, छपरा का 194, गया का एक्यूआई 227 दर्ज किया गया है।
NOV 22, 2024 06:38 IST
दिल्ली की हवा बेहद खराब
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार गुरुवार शाम 4 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 371 दर्ज किया गया। यह बहुत खराब की श्रेणी में आता है। आज सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 369 रहा। इस दौरान 7 इलाकों का एक्यूआई 400 पार दर्ज किया गया। इनमें वजीरपुर, शादीपुर, नेहरू नगर, मुंडका, जहांगीरपुरी, बवाना और आनंद विहार शामिल हैं। वहीं लोधी गार्डन का एक्यूआई सबसे कम 260 दर्ज किया गया। जिसे खराब की श्रेणी में माना जाता है।
NOV 22, 2024 06:38 IST
दिल्ली में NDMC ने शुरू की नाइट क्लीनिंग
दिल्ली में पिछले एक हफ्ते तक प्रदूषण के गंभीर स्तर में रहने बाद वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। हालांकि अभी भी एक्यूआई बहुत खराब की श्रेणी में बरकरार है। प्रदूषण कम करने के लिए नई दिल्ली नगर निगम (NDMC) एक नई कोशिश करने जा रहा है। शुक्रवार तड़के दिल्ली के कई स्थानों पर नइट क्लीनिंग और सड़कों की सफाई की गई। इस सफाई अभियान के दौरान एनडीएमसी उपाध्यक्ष और भाजपा नेता कुलजीत सिंह चहल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य कचरा मुक्त एनडीएमसी हासिल करना है।
