बहराइच में भेडियों के मुंह लगा खून, 9 लोगों की ले चुके हैं जान, ऐसे मौत को अंजाम दे रहे आदमखोर

Wolves Terror in Bahraich: बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का आतंक जारी है। आदमखोर भेड़ियों का झुंड अबतक 9 लोगों की जान ले चुका है। प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन से कड़ी निगरानी के बीच इनको पकड़ने के लिए जंगल में जाल, पिंजड़े इत्यादि रखे गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का आतंक
  • 40 दिन में 9 लोगों को उतारा मौत के घाट
  • अखिलेश यादव ने भेड़िए के हमलों को योगी सरकार की नाकामी बताया


Wolves Terror in Bahraich: महसी तहसील में आतंक का पर्याय बने आदमखोर भेड़ियों के हमलों से ग्रामीणों में दहशत है। भेड़ियों के झुंड ने 30 से 40 दिन के अंदर बच्चों सहित करीब 9 लोगों को मार दिया है। टीमें भेड़ियों को पकड़ने के लिए जंगल पर पहरा डाले हुए हैं। महसी के सीओ रूपेंद्र गौड़ का कहना है कि ये पकड़े जाएंगे या हो सकता है कि ये इस जंगल से भागकर दूसरे जंगल में पहुंच जाएं। भेड़ियों को पकड़ने के लिए ड्रोन, जाल और पिंजरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। हम लगातार भेड़ियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सुनिश्चित कर रहे हैं कि कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो। 8 लोगों की जान चली गई है और 15 अन्य घायल हो गए हैं। इधर, उत्तर प्रदेश के वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण सक्सेना ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और बचाव अभियान के विषय में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

Terror of wolves in Bahraich,

फोटो (AI)

वन विभाग की हेल्प में लगे अन्य विभाग

सिसैया चूड़ामणि के मजरा कोलैला गांव में पहुंचे वन मंत्री ने कहा कि भेड़ियों से जनता को बचाने में अनेक विभाग लगे हुए हैं। समस्या का समाधान जल्द होगा और तब तक हमने लोगों से लाठी-डंडे लेकर घरों में दरवाजे बंद कर सोने की अपील की है। जिन घरों में शौचालय या दरवाजे नहीं हैं उनके लिए सरकार की ओर से इसका इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पुलिस, वन विभाग एवं अन्य विभागों की टीम मुस्तैदी से तैनात हैं। पीएसी लगाई जा रही है। जल्दी ही जानवर पकड़े जाएंगे लेकिन तब तक गांव वासियों को एहतियात बरतने की जरूरत है। तीन भेड़िए पकड़े जा चुके हैं और बाकी का पता चल गया है।

End of Feed