आज का मौसम, 30 August 2024 Highlight यूपी-बिहार में धीमी हुई मॉनसून की रफ्तार, दिल्ली-राजस्थान में बारिश देती रहेगी तसल्ली
आज का मौसम, 30 August 2024 Highlight यूपी-बिहार में धीमी हुई मॉनसून की रफ्तार, दिल्ली-राजस्थान में बारिश देती रहेगी तसल्ली
Gujarat Cyclone Asna Live Tracker News Updates
बिहार में आज हल्की बारिश के आसार
हरियाणा के 13 जिलों में बारिश के आसार
केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव, यातायात जाम
बिहार में धीमा पड़ा मॉनसून, इन 4 जिलों में हल्की बारिश के आसार
बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बदला तो बिहार में कमजोर पड़ा मानसून
गाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है और इसका प्रभाव बिहार पर पड़ना शुरू हो गया है. एक तरफ बारिश में कमी देखी जा रही है और मानसून के कमजोर पड़ जाने की बात मौसम विभाग बता रहा है।
आज पानी-पानी होगा दिल्ली-एनसीआर
गुजरात के बाढ़ग्रस्त शहरों में भारतीय वायुसेना का राहत अभियान शुरू
दिल्ली-NCR में बारिश में तापमान में कमी
राजधानी समेत समूचे एनसीआर में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहावना
राजधानी दिल्ली में कई दिनों ने झमाझम बारिश से मौसम सुहावना है। शुक्रवार को हल्की बारिश का अंदेशा जताया है। इस दौरान पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहेंगे।
बिहार में भारी बारिश की संभावना
आईएमडी ने मॉनसून को देखते हुए बिहार में भारी बारिश की संभावना जताई है। कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश कर बादल छाए रहेंगे।
राजस्थान में यहां 24 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट
राजस्थान के उदयपुर, जोधपुर के कुछ भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेंगी और कई इलाकों में बारिश भी होने की संभावना है।
यूपी में यहां बारिश के अधिक आसार
अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, अंबेडकर नगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कौशांबी, चित्रकूट, लखनऊ, हाथरस, बुलंदशहर, बलिया, प्रतापगढ़, इलाहाबाद और जौनपुर समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है।
यूपी में लय में मॉनसून
उत्तर प्रदेश में मानसून अपनी पूरी लय में है। 2 सितंबर तक कुछ जिलों में बारिश का दौर रह सकता है।
उत्तर भारत के कई राज्यों में 31 अगस्त तक बारिश के आसार
उत्तर भारत के कई राज्यों में 29 से लेकर 31 अगस्त तक बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है। कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं भारी से भारी बारिश हो सकती है।
