नेशनल हाईवे पर मौजूद सभी पेट्रोल पंप पर होनी ही चाहिए ये सुविधा, वरना... नितिन गडकरी ने दी चेतावनी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सभी नेशनल हाईवे पर मौजूद पेट्रोल पंप मालिकों को एक खास सुविधा के लिए चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यह खास सुविधा सभी के लिए उपलब्ध होनी चाहिए अन्यथा पेट्रोल पंप को NH से जोड़ने की NOC कैंसिल कर दी जाएगी।

देश में सड़कों का जाल बिछ रहा है। अब एक जगह से दूसरी जगह जाना आसान हो गया है। हाईवे पर सफर के दौरान आपको कई चीजों की जरूरत पड़ती है और आम तौर पर यह आसानी से मिल भी जाते हैं। हाईवे पर चलने वाले लोगों को एक चीज की सबसे ज्यादा परेशानी होती है और वह है पब्लिक टॉयलेट की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आपकी हल्के होने की इसी चाहत और पब्लिक टॉयलेट न होने की समस्या का समाधान कर दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों पर मौजूद सभी पेट्रोल पंप मालिकों से कहा है कि वहां पब्लिक टॉयलेट बनवाएं और उसे मैनटेन भी रखें। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने चेतावनी दी है कि उनके पेट्रोल पंप को नेशनल हाईवे से जोड़ने की NOC कैंसिल कर दी जाएगी। यानी साफ शब्दों में कहें तो नेशनल हाईवे से उनका रास्ता बंद कर दिया जाएगा।

Nitin Gadkari

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, 'मैं ऐसे सभी पेट्रोल पंप मालिकों से आग्रह करता हूं कि वह अपने शौचालयों को खुला रखें। अन्यथा हम NOC रद्द कर देंगे और फिर आप शिकायत मत करना। अगर आप इन शौचालयों का रखरखाव भी ठीक से नहीं करते हैं तो थर्ड पार्टी के जरिए आपको खराब रेटिंग दी जाएगी और आपके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।'

End of Feed