Surat Accident: सूरत से हाल ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटें खड़े हो जाएंगे। दरअसल, सूरत में एक प्राइवेट बस ने ऑटो रिक्शा और स्कूल बस को जोरदार टक्कर मारी। बस के टक्कर से एक राहगिर की मौत हो गई। ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बस की टक्कर इतनी गंभीर थी कि ऑटो रिक्शा के परखच्चे अड़ गए।
प्राइवेट बस ने मारी ऑटो को टक्कर
विडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से सड़क किनारे से गुजर रही बस पहले स्कूल बस से टकराई उसके बाद सामने से आता ऑटो जाकर बस से जा भीड़ा। प्राइवेट बस टकरा कर ऑटो कुछ सेकेंड तक घसीटता रहा।
बादसे में एक रहागरी की मौत
हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों जमा हो गए और बड़ी मशक्कत के बाद बस से फंसे ऑटो को अलग किया। हालांकि, इस हादसे के दौरान एक राहगीर की जान चली गई। ये सारी घटना वहां मौजूद एक सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।
