Bahraich: आदमखोर भेड़ियों से त्रस्त हुआ प्रशासन,'ऑपरेशन भेड़िया' चलाने के लिए वन्यजीव आपदा घोषित

उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों के आतंक से प्रभावित क्षेत्र को 'वन्यजीव आपदा' घोषित कर दिया गया है। अबतक भेड़ियों ने सात बच्चों सहित आठ लोगों को मार चुके हैं और लगभग 36 को घायल कर चुके हैं।

बहराइच: जिले की महसी तहसील में मानव-भेड़िये संघर्ष के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रभावित क्षेत्र में इसे 'वन्यजीव आपदा' घोषित कर दिया है। मत्स्य पालन मंत्री संजय कुमार निषाद ने बताया कि मानव-पशु संघर्ष को देखते हुए इस क्षेत्र को वन्यजीव आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र को वन्यजीव आपदा क्षेत्र घोषित करने से न केवल मनुष्यों पर हमला करने वाले जानवरों को पकड़ने के लिए जारी 'ऑपरेशन भेड़िया' में तेजी आएगी, बल्कि प्रभावित परिवारों को बिना किसी परेशानी के अनुग्रह राशि प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।

वन्यजीव आपदा क्षेत्र घोषित

उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र को वन्यजीव आपदा क्षेत्र घोषित करने से पीड़ितों को तत्काल मुआवजा मिलना आसान हो जाता है। वन्यजीव अधिनियम में प्रावधान है कि जंगल में किसी खतरनाक जानवर का आतंक होने पर आदमखोर जानवरों को मारने आदि के संबंध में निर्णय लेने में देरी नहीं होती। इससे धनराशि आदि स्वीकृत करना भी आसान हो जाता है। बहराइच में मार्च से ही भेड़ियों के हमले इंसानों पर हो रहे हैं। 17 जुलाई से जब बारिश का मौसम शुरू हुआ है, तब से हमले और भी बढ़ गए हैं।

End of Feed