Ranchi News: शहर की सड़क पर टहलने निकला जंगली हाथी, दहशत में लोग

Ranchi News: रांची की सड़कों पर आज सुबह अलग ही नजारा देखने को मिला, जब एक जंगली हाथी शहर की मुख्य सड़क पर टहलता हुआ दिखा। आनन-फानन में पुलिस और वन विभाग की टीम में हाथी को वापस जंगल की तरफ भेजने की कार्ययोजना बनाई।

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में आज यानी शुक्रवार 27 फरवरी की सुबह-सुबह अचानक अफरा-तफरी मच गई। ये सब तब हुआ, जब एक जंगली हाथी, जंगल से रास्ता भटककर शहर में घुस आया। यह हाथी धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए बिरसा चौक तक पहुंच गया था। हाथी को देखकर शहर के इस इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। घटना का वीडियो भी हमने इस खबर में दिया है।

हालात की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस तुरंत हरकत में आई और वन विभाग की टीम को बुलाया गया। पुलिस और वन विभाग की टीम सुबह से ही मौके पर डटी रही। हाथी को घेरकर सुरक्षित तरीके से शहर से बाहर निकालने की रणनीति बनाई गई। घंटों की मशक्कत के बाद टीम ने हाथी को रिंग रोड की तरफ मोड़ दिया।

End of Feed