Pushkar News : विदेशियों की पसंद क्यों बन रहे जिमी कल्याणा? भारतीय संस्कृति की कृतियां उकेरने में हैं माहिर

राजस्थान के पुष्कर के कस्टम टैटू डिजाइनों के जरिए जिमी कल्याणा लगातार अपनी कला से लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। वे सिर्फ भारतीय नहीं बल्कि विदेश से आने वाले लोगों की भी पसंद बनते जा रहे हैं।

पुष्कर : राजस्थान का सांस्कृतिक शहर पुष्कर दुनियाभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र माना जाता है। यहां आने वाले विदेशी पर्यटक न केवल आध्यात्मिक अनुभव के लिए आते हैं, बल्कि अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए टैटू भी बनवाते हैं। खासकर, यूथ के बीच को इसका क्रेज काफी ज्यादा है। अधिकतक लोग अपने पसंदीदा लोगों के नाम का फोटो का टैटू बनवा रहे हैं। विभिन्न शहरों में अलग-अलग टैटू आर्टिस्ट काम कर रहे हैं, पुष्कर के टैटू आर्टिस्ट जिमी कल्याणा विदेशी पर्यटकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं।

Pushkar Tatto

पुष्कर के टैटू क्यों हैं फेमस (फोटो-Twitter)

इन देशों के लोग भारतीय टैटू आर्ट को करते हैं पसंद

जिमी कल्याणा पिछले कई वर्षों से टैटू आर्ट के क्षेत्र में काम कर रहे हैं और अपने कस्टम हैंड-ड्रॉन डिजाइनों के लिए जाने जाते हैं। खास बात यह है कि उनके पास आने वाले ग्राहकों में बड़ी संख्या इज़राइल से आने वाले पर्यटकों की होती है। इज़राइल समेत यूरोप और अन्य देशों से आने वाले कई ट्रैवलर्स अपनी भारत यात्रा की याद के तौर पर जिमी कल्याणा से टैटू बनवाना पसंद करते हैं। उनके बनाए गए टैटू में अक्सर आध्यात्मिक और कलात्मक तत्व देखने को मिलते हैं, जिनमें काली, मंडला और फ्लोरल स्टाइल जैसे डिजाइनों की काफी मांग रहती है।

End of Feed