नीतीश कुमार के बाद कौन बन सकता है बिहार का नया सीएम? रेस में ये 5 बड़े नाम शामिल

नीतीश कुमार का राज्य सभा जाना तय दिख रहा है। उनके इस फैसले के बाद अब चर्चा बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर हो रही है। सूत्रों का कहना है कि नए सीएम की रेस में 5 नाम सबसे आगे चल रहे हैं। कौन हैं ये नाम आइए जानते हैं।

Who Will Be Bihar New CM: बिहार में आज एक बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल सकता है। सीएम नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि उन्होंने राज्यसभा जाने का मन बना लिया है। अब माना जा रहा है कि बिहार में अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार पटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नॉमिनेशन फाइल करेंगे। राज्सभा का चुनाव 16 मार्च को होगा और इसी दिन नतीजे आएंगे। नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद अब चर्चा बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर हो रही है। सूत्रों का कहना है कि नए सीएम की रेस में 5 नाम सबसे आगे चल रहे हैं। कौन हैं ये नाम आइए जानते हैं।

Nitish kumar

नीतीश के बाद कौन बनेगा बिहार का सीएम?

1. सम्राट चौधरी

मुंगेर के लखनपुर गांव में 16 नवंबर 1968 को जन्मे सम्राट चौधरी बिहार की राजनीति का एक प्रमुख चेहरा बन चुके हैं। फिलहाल वह बिहार के डिप्टी-सीएम हैं और जिस तेजी से उन्होंने लोकप्रियता और सफलता हासिल की है, उसे देखते हुए संभावना है कि सीएम पद पर काबिज हो सकते हैं। उनके पिता, शकुनी चौधरी, राजनीति के दिग्गज रहे हैं जो छह बार विधायक और एक बार सांसद चुने गए। सम्राट ने 1990 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। मई 1999 में राबड़ी देवी की सरकार के दौरान वे पहली बार बिहार के कृषि मंत्री बने। इसके बाद, साल 2000 और 2010 में वे परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। 2010 में उन्होंने बिहार विधानसभा में विपक्ष के मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी भी संभाली। मूल रूप से आरजेडी और जेडीयू से जुड़े रहे सम्राट चौधरी ने 2014 में बिहार की राजनीति में तूफान ला दिया था। उन्होंने आरजेडी के 13 विधायकों के साथ मिलकर एक बागी गुट बनाया और बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। 2 जून 2014 को उन्होंने जीतन राम मांझी की सरकार में नगर विकास और आवास मंत्री के रूप में शपथ ली।

End of Feed