Bihar New CM News Today Live: नीतीश कुमार समेत NDA के पांचों उम्मीदवारों ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, कौन होगा बिहार का अगला CM
Bihar New CM News Today Live (बिहार के नए मुख्यमंत्री कौन होंगे ) Samrat Chaudhary, Nityanand Rai, Dilip Jaiswal, Mangal Pandey Bihar state News Live Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। बुधवार 4 मार्च से ही नीतीश के सीएम पद छोड़ने के अटकलें लगाए जा रहे थे। जिसके बाद गुरुवार सुबह खुद नीतीश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राज्यसभा जाने की इच्छा जाहिर की थी। अब वे राज्यसभा जाने वाले हैं। हालांकि इस खबर से सियासी माहौल गरमा गया है। नीतीश के इस फैसले से जेडीयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। कई जगहों पर प्रदर्शन भी हुए। नीतीश कुमार के बाद बिहार का सीएम कौन होगा, इस बात पर भी चर्चा हो रही है।
Bihar New CM News Today Live: नीतीश कुमार समेत NDA के पांचों उम्मीदवारों ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, कौन होगा बिहार का अगला CM
नीतीश का राज्यसभा जाने का कदम जनादेश के साथ विश्वासघात: दीपांकर भट्टाचार्य
नई सरकार का सहयोग करेंगे-नीतीश कुमार
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में जो नयी सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, ’’दो दशकों से अधिक समय तक आपने लगातार मुझ पर विश्वास और समर्थन बनाए रखा। इसी भरोसे की ताकत से हमने बिहार और आप सभी की पूरी निष्ठा के साथ सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की शक्ति से ही आज बिहार विकास और गरिमा की नयी पहचान प्रस्तुत कर पा रहा है।
गृह मंत्री ने कहा नीतीश का कार्यकाल हमेशा रहेगा याद
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन भरने के बाद राज्य की राजनीति में नए समीकरणों पर सबकी नजर है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि NDA के सभी साथी नीतीश कुमार का स्वागत करते हैं। हम उनका कार्यकाल हमेशा याद रखेंगे।
