शहर

Banda: भाई को पिटते देख बहन बीच-बचाव के लिए आई; जानें ऐसा क्या हुआ की हुई दर्दनाक मौत

कक्षा पांचवीं के दो छात्रों के बीच हुई लड़ाई में बीच-बचाव करने आई छात्रा की गला दबाने से मौत हो गई। मामला कक्षा में बैठने को लेकर हुए विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक और रसोइये सहित छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

Image

बांदा में पांचवीं कक्षा की बच्ची की मौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Banda School Tragedy: यूपी के बांदा जिले में कक्षा पांचवीं के दो छात्रों के बीच हुई लड़ाई में बीच-बचाव करने गई छात्रा की गला दबाने से मौत हो गई। मामला कक्षा में बैठने को लेकर हुए विवाद का है। अपने भाई को पिटते देख बहन बीच-बचाव के लिए आई, तभी उग्र छात्र ने अपने सहपाठी को छोड़कर उसकी बहन पर हमला कर दिया और उसका गला दबा दिया।

बताया जा रहा है कि गला दबने के कारण छात्रा की हालत गंभीर हो गई, और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका उसी विद्यालय की कक्षा पांचवीं की छात्रा थी। पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक और रसोइये सहित छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। यह घटना कमासिन थाना क्षेत्र के कुमेढ़ां सानी गांव के प्राथमिक विद्यालय में घटी। घटना के बाद से बाद से परिजनों में मातम छा गया है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article