क्या बिहार चुनाव में ही लिख गई थी सम्राट के CM बनने की स्क्रिप्ट; तारापुर में शाह ने 6 महीने पहले ही दे दिए थे संकेत

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान तारापुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दिया वह बयान सिर्फ चुनावी बयान नहीं था, बल्कि भाजपा की लंबी रणनीति का हिस्सा था। जब उन्होंने बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा था कि उन्हें (सम्राट चौधरी को) वोट दीजिए, क्योंकि आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें 'बहुत बड़ा आदमी' बनाने जा रहे हैं।

बिहार की राजनीति में मंगलवार को नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद एक युग का अंत माना जा रहा है। वहीं, सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी के बिहार में नए युग की शुरुआत होने जा रही है। एनडीए विधायक दल की बैठक में सम्राट के नाम पर मुहर के फैसले के साथ ही एक पुराना बयान फिर चर्चा में आ गया है, जिसे अब 'राजनीतिक भविष्यवाणी' के तौर पर देखा जा रहा है। ये कयास तारापुर में (30 अक्टूबर 2025) को बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के आधार पर लगाए जा रहे हैं।

Bihar New CM Samrat Chaudhary.

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए सीएम

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तारापुर में एक जनसभा को संबोधित कर एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील की थी। रैली में सम्राट चौधरी को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा था कि उन्हें वोट दीजिए, क्योंकि आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें 'बहुत बड़ा आदमी' बनाने जा रहे हैं।

End of Feed