शहर

बीरभूम में DM संग बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा कर रहे थे MP साहब, बीच नदी में पलटी नाव

West Bengal: पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद और जिलाधिकारी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे। तभी नाव पलट गई। नाव में सवार किसी भी शख्स ने लाइफ जैकेट नहीं पहना था, इसी वजह से परिस्थिति ज्यादा गंभीर हो गई। स्थानीय लोग हादसा स्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को बचाने में जुट गए। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

rWest Bengal: पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद और जिलाधिकारी की नाव पलट गई। जानकारी के अनुसार मामला बीरभूम जिले का है, जहां बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने टीएमसी सांसद और जिलाधिकारी पहुंचे। नियमों को ताक पर रखकर अधिकारीगण से नेता पहुंचे थे। नाव में सवार किसी भी शख्स ने लाइफ जैकेट नहीं पहना था। इसी वजह से परिस्थिति ज्यादा गंभीर हो गई। स्थानीय लोग हादसा स्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को बचाने में जुट गए। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। नाव में लाबपुर के टीएमसी विधायक अभिजीत सिंह, बोलपुर के सांसद असित मल और राज्यसभा सांसद समीरुल इस्लाम, बीरभूम के जिला मजिस्ट्रेट बिधान रॉय और उनके सुरक्षा गार्ड मौजूद थे।

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे डीएम

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से निर्देश मिलने के बाद सभी लोग बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे थे। इसी बीच यह हादसा हुआ। पश्चिम बंगाल के कई जिले अभी बाढ़ से प्रभावित हैं। कई लोगों के घर डूब गए, तो फसलें को भी नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बुधवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंची थीं, इस दौरान उन्हें स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था।

प्रशासन की ओर से नहीं मिल रही मदद

मुख्यमंत्री के सामने आकर कई लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया था। आक्रोशित लोगों ने मुख्यमंत्री से कहा था कि एक तरफ जहां हम लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। हमारी संपत्ति, जीवन भर की कमाई नष्ट हो गई है, लेकिन दूसरी तरफ प्रशासन की ओर से हमें किसी भी प्रकार की मदद नहीं दी जा रही है। प्रशासन का रवैया हमारे प्रति पूरी तरह उदासीन है।

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

इसके बाद सीएम ने प्रशासन को बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा बुधवार को लगभग 2.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो चुके हैं। 2009 के बाद पश्चिम बंगाल में आई ये दूसरी बड़ी बाढ़ बताई जा रही है।

(इनपुट- आईएएनएस)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article