शहर

भारत के इस राज्य में है तालाब का खजाना, गिनते-गिनते गुजर जाएगी उम्र

भारत में सबसे ज्यादा तालाब और जलाशय पश्चिम बंगाल में हैं। यहां पर बहुत सी खूबसूरत झीलें और सरोवर स्थित हैं। इस राज्य में बहुत से फेमस पर्यटन स्थल भी हैं।

Image

पश्चिम बंगाल में है तालाबों की भरमार (फोटो साभार - ट्विटर)

West Bengal News: भारत में एक ऐसा राज्य है जहां पर तालाब और जलाशयों की भरमार है। यहां पर इतनी ज्यादा संख्या में तालाब है कि गिनते-गिनते आप थक जाएंगे, लेकिन इसकी गिनती खत्म नहीं होगी। दरअसल ये राज्य पश्चिम बंगाल है। यह राज्य सिर्फ मिठाइयों और फेमस पर्यटक स्थलों के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि तालाबों और जलाशयों के मामले में भी यह राज्य टॉप पर आता है। यहां पर 7.47 लाख जलाशय है, इसके साथ ही यह राज्य सबसे ज्यादा वॉटर बॉडीज वाला राज्य बन जाता है।

kolkata bridge

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता

पश्चिम बंगाल में तालाबों का खजाना

भारत सरकार की ओर से पहली बार देशभर की वॉटर बॉडीज की गणना कराई गई थी, इसमें प्राकृतिक और मानव निर्मित सभी जलाशयों, तालाबों और झीलों को शामिल किया गया था। इसकी रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक तालाबों की संख्या पायी गई। यहां पर साढ़े सात लाख जलाशय और तालाब हैं।

mirik lake

फेमस झीलें

पश्चिम बंगाल की फेमस झीलें

पश्चिम बंगाल अपनी समृद्ध संस्कृति के अलावा प्राकृतिक नजारों और हिल स्टेशनों के लिए भी जाना जाता है। पश्चिम बंगाल में बहुत सी खूबसूरत झीलों का खजाना छिपा हुआ है। यहां पर सेंचल झील, मिरिक झील, रवींद्र सरोबर, नोकदारा झील, संतरागाछी झील, संगमरमर की झील और मुलकरखा झील जैसी कई झीलें हैं। इनमें से रवींद्र सरोबर मानव निर्मित झील है। इन झीलों के किनारे सुबह की सैर करना बहुत शांतिपूर्ण अनुभव देता है।

hazardwari mahal

पर्यटन स्थल

इन चीजों के लिए भी फेमस

पश्चिम बंगाल में सिर्फ प्राकृतिक जगहें ही नहीं बल्कि बहुत से खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस भी हैं। यहां पर बहुत सी ऐतिहासिक इमारतें, मंदिर, किले जैसी बहुत फेमस जगहें हैं जहां पर घूमने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article