शहर

बंगाल आवास योजना में 'कट मनी' के आरोप पर बीरभूम में भारी बवाल, लोगों ने TMC नेता के असिस्टेंट को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Birbhum Cut Money Case: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के दुबराजपुर में बंगाल आवास योजना में ‘कट मनी’ लेने के आरोपों को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पार्षद के नहीं मिलने पर गुस्साई महिलाओं ने उसके सहायक की पिटाई कर दी।

Image

पार्षद नहीं मिला तो सहायक पर फूटा लोगों का गुस्सा

Photo : Times Now Digital

Birbhum Cut Money Case: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के दुबराजपुर इलाके में एक विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। यहां बंगाल आवास योजना में कथित तौर पर ‘कट मनी’ लेने के आरोपों के बाद लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। हालात इतने बिगड़ गए कि गुस्साई महिलाओं और लोगों ने पार्षद के एक सहायक को पकड़कर जूतों से पीट दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में (Bengal news) तनाव का माहौल बन गया और मामला चर्चा का विषय बन गया। यह घटना दुबराजपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 6 की बताई जा रही है।

गरीब परिवारों से10 हजार से 15 हजार रुपये की हुई वसूली

स्थानीय लोगों का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के पार्षद भास्कर रुज लंबे समय से आवास योजना में घर दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूल रहे थे। लोगों का कहना है कि गरीब परिवारों से 10 हजार से 15 हजार रुपये तक लिए गए। कुछ लोगों ने तो 30 हजार रुपये तक देने का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कई परिवारों ने अपनी जमा पूंजी इस उम्मीद में दे दी थी कि उन्हें सरकारी योजना के तहत घर मिल जाएगा।

लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो कई लोगों को घर मिला और न ही उनके पैसे वापस किए गए।

गुस्साई महिलाओं ने पार्षद के सहायक को घेरा

इस वजह से लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही थी। बताया जा रहा है कि इलाके के लोग कई बार इस मामले को लेकर शिकायत कर चुके थे। हालांकि, उन्हें कोई ठोस जवाब या समाधान नहीं मिला। इसी बात से परेशान होकर स्थानीय लोग एकजुट हो गए। जब लोगों ने पार्षद को ढूंढने की कोशिश की तो वह मौके पर नहीं मिला। इसके बाद भीड़ का गुस्सा उसके एक सहायक पर निकल पड़ा। घटना के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं।

गुस्साई महिलाओं ने सहायक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। कुछ महिलाओं ने उसे जूतों से भी पीटा। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग इकट्ठा हो गए। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने की कोशिश की। फिलहाल पूरे मामले को लेकर जांच की बात कही जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय राजनीति भी गरमा गई है और विपक्षी दल सरकार तथा स्थानीय प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं।

Pooja Mehta
पूजा मेहताauthor

पूजा मेहता एक वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार हैं, जिन्हें रिपोर्टिंग का लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने राजनीति, आतंकवाद, आंतरिक संघर्ष, रक्षा, पर्यावरण और अपराध पर व्यापक रिपोर्टिंग की है, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों पर गहरा फोकस रखते हुए। संघर्षग्रस्त इलाकों से उनकी ज़मीनी रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों की गहन समझ उन्हें पैनी दृष्टि और विश्वसनीय विश्लेषण के लिए अलग पहचान दिलाती है। वह प्रमाणित Defence Correspondent हैं और अमेरिकी विदेश विभाग के प्रतिष्ठित International Visitor Leadership Program (IVLP) की एलुमनी भी हैं, जिससे विदेशी नीति, सुरक्षा और सामरिक मामलों में उनकी विशेषज्ञता और मजबूत हुई है।

और पढ़ें
End of Article