Barabanki: शादी में नॉनवेज खाना पड़ा भारी, आधे घंटे में बिगड़ी 30 से ज्यादा लोगों की तबीयत

बाराबंकी के देवा क्षेत्र में एक शादी समारोह का जश्न उस वक्त चिंता में बदल गया, जब दावत खाने के बाद 30 से अधिक लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मांसाहारी भोजन करने के कुछ ही देर बाद लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी, जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Barabanki News: भाई शादी का जश्न हो उसमें शानदार और जायकेदार खाना न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। पर क्या हो अगर दावत खाने के बाद लोग बीमार पड़ जाए? कुछ ऐसा ही बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लालापुर में हुआ, जहां एक शादी समारोह के दौरान मांसाहार (नॉनवेज) खाने के बाद 30 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

Wedding Feast Turns chaotic in Barabanki (Symbolic Photo)

बाराबंकी में शादी की दावत में मची अफरातफरी (प्रतीकात्मक फोटो)

अचानक ही होने लगी उल्टी-दस्त

अधिकारियों ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि, यह घटना शनिवार को हुई, जब खाना खाने के कुछ ही समय बाद लोगों को अचानक उल्टी-दस्त होने लगी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी पीड़ितों को इलाज के लिए देवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश यादव भी मौके पर पहुंचे और अपनी देखरेख में इलाज शुरू कराया।

End of Feed