शहर

Weather Forecast: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से बदला मौसम, बिहार-झारखंड समेत आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण उत्तरी भारत में ठंड बढ़ी है। आज बिहार-झारखंड समेत उत्तरी भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे यहां के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Image

उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट (फोटो साभार - istock)

Weather Forecast Today: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने के कारण उत्तरी भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तरी भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट भी दर्ज हुई है। जिसके चलते ठंड में भी पहले की तुलना में बढ़ोत्तरी हुई हैय़ मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। आज बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और पूर्वी यूपी में बारिश होने के आसार हैं। बारिश के बाद इन राज्यों के तापमान में भी गिरावट हो सकती है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की भी आशंका जताई गई है।

चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर

चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण कई राज्यों में बारिश देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में झमाझम बारिश हई है। वहीं ओडिशा में भी हल्की बारिश देखने को मिलही। इसके अलावा छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार और एमपी के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बरसात हुई है। यह चक्रवाती तूफान 11 किमी प्रति घंटे की गति से आगे की ओर बढ़ रहा है। इस तूफान के चलते अभी दो दिन इन राज्यों में बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा नजर आया है। आज का यहां का मौसम आज साफ रहने के आसार है। राजधानी में गुरुवार को तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। एनसीआर के इलाकों में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!