शहर

Weather Forecast: केरल में कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 5, 2023, 04:38 PM IST

Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी से आने वाली निचली तेज पूर्वी हवाओं के प्रभाव में अगले सात दिन में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

Image

मौसम विभाग की भविष्‍यवाणी। (सांकेतिक फोटो)

Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के दक्षिणी हिस्से में मौसम की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर आगामी कुछ दिनों में केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का रविवार को पूर्वानुमान जताया। विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया कि दक्षिणी तमिलनाडु और पड़ोसी क्षेत्रों के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण (सर्कुलेशन) है, जिसके अगले तीन दिन में पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर दक्षिण-पूर्व और निकटवर्ती पूर्व-मध्य अरब सागर की दिशा में बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग का अलर्ट

कहा गया है कि इसके कारण बंगाल की खाड़ी से आने वाली निचली तेज पूर्वी हवाओं के प्रभाव में अगले सात दिन में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि पांच से आठ नवंबर के बीच केरल में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने और रविवार को कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। विभाग ने शनिवार को राज्य के पथानामथिट्टा, इडुक्की और मलप्पुरम जिलों में पांच नवंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है-छह सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर के बीच बहुत भारी वर्षा होने की संभावना।

जल्‍दी ही दस्‍तक देगी ठंड

मौसम विभाग का पूर्वानुमान अगर सही होता है तो ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि, उत्‍तर भारत समेत देश के कई हिस्‍सों में ठंड का आगाज हो जाएगा। ऐसे में तेज हवा और धुंध से लोगों को परेशानी होगी। वर्तमान समय की बात करें तो राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली समेत देश के बहुत से हिस्‍सों में इन दिनों वायु प्रदूषण का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर केरल और उसके आसपास के हिस्‍सों में वर्षा होती है तो स्‍वाभाविक है कि उसका असर उत्‍तर भारत के शहरों में देखने को मिलेगा।

(भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article