Rain Alert: यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में झमाझम बरेसेंगे मेघ, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अपने राज्य का हाल

Rain Alert: उत्तर भारत में तेजी से मौसम बदल रहा है। मौसम को देखते हुए आईएमडी ने दिल्ली, यूपी, बिहार समेत की कई राज्यों में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आंधी और तूफान की भी उम्मीद जताई है।

Rain Alert: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम समय-समय पर बदलता दिख रहा है। फरवरी की शुरुआत में उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश दर्ज की गई थी। कुछ दिनों के सुहाने मौसम और ठंड से राहत के बाद एक बार फिर मेघ बरसने के लिए तैयार हो रहे हैं। मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। कुछ राज्यों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने कुछ दिनों पहले ही यूपी और दिल्ली में 14 फरवरी को बारिश का पूर्वानुमान लगाया था। हाल ही में आए नए अपडेट के अनुसार, उत्तर भारत के साथ दक्षिण के कुछ राज्यों में भी बारिश होने के पूर्वानुमान लगाए गए है। साथ ही कई शहरों में तीन दिन बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। बारिश के साथ कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने के अनुमान भी लगाए गए हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी नए अपडेट के अनुसार, बारिश से राज्यों और शहरों के तापमान में या तो वृद्धि होगी या फिर शीतलहर के चलने से ठिठुरन वाली ठंड की शुरुआत होगी।

Rain Alert in North India

IMD ने की राज्यों में जारी किया बारिश का येलो अलर्ट

यूपी में तीन दिन बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में धूप निकलने से मौसम सुहाना बना हुआ है। लेकिन मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए आईएमडी ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार यूपी में 13 फरवरी से 15 फरवरी तक कई शहरों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। बारिश के साथ आंधी-तूफान के आने भी चेतावनी जारी की गई है।

End of Feed