Operation Sindoor Celebration: भारत की सशस्त्र सेनाओं द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PoK में नौ आतंकी ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों के बाद पूरे देश में गर्व और उत्साह की लहर है। राजस्थान में स्थानीय लोगों ने 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' और 'भारत माता की जय' के नारों के साथ भारतीय सेना के इस साहसिक कदम का जश्न मनाया। वहीं, नागपुर में भी नागरिकों ने भारतीय सेना की वीरता और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए देशभक्ति का प्रदर्शन किया।
ऑपरेशन सिंदूर का उत्सव
पाकिस्तान और PoK में नौ आतंकी ठिकानों पर किए गए भारतीय सशस्त्र बलों के हवाई हमलों के बाद नागपुर में लोगों ने देश की सराहना की। लोगों ने सड़कों पर तिरंगे के साथ 'भारत माता की जय' और 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजस्थान में स्थानीय लोगों ने जश्न मनाते हुए सड़कों पर पटाखे जलाते हुए दिखाई पड़े। भारतीय सेना के इस कदम से पूरे देश में जश्न का माहौल छाया हुआ है।
पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत कड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं।
