अनिरुद्धाचार्य महाराज ने दी NEET पेपर लीक पर प्रतिक्रिया, कहा- छात्रों का भविष्य हो रहा है बर्बाद

वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने हाल ही में NEET पेपर लीक मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली हैं। उनके बयान के बाद यह मुद्दा तेजी से वायरल हो गया और शिक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छिड़ गई है। कथा के दौरान दिए गए उनके बयान को लेकर लोगों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

Aniruddhacharya Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज अक्सर अपने बेबाक बयानों और हाजिरजवाबी के लिए चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने NEET पेपर लीक मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और विवाद का विषय बन गया। बताया जा रहा है कि यह बयान लगभग तीन दिन पुराना है, जिसमें उन्होंने NEET पेपर लीक को लेकर सरकार और देश की शिक्षा व्यवस्था पर कड़ी टिप्पणी की थी। एक कथा कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने इस पूरे मामले को देश का बड़ा घोटाला बताया।

Aniruddhacharya Maharaj (File Photo)

अनिरुद्धाचार्य महाराज (फाइल फोटो)

बयान हो रहा तेजी से वायरल

इस विवादित बयान के बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है और इसे लेकर काफी चर्चा भी देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि कथा के दौरान एक श्रद्धालु ने अनिरुद्धाचार्य महाराज से NEET परीक्षा पेपर लीक मामले पर सवाल पूछा था। भक्त ने कहा कि पेपर लीक होने के कारण लाखों छात्र प्रभावित हुए हैं, कई युवाओं ने मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या तक कर ली है, जबकि जिन्होंने सालों मेहनत और भारी खर्च के साथ तैयारी की थी, उनकी परीक्षा भी रद्द कर दी गई। ऐसे में सरकार इस गंभीर मुद्दे पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। इसी सवाल के जवाब में कथावाचक ने अपनी प्रतिक्रिया दी और इस पूरे मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए सरकार से इस मामले में तत्काल सख्त कदम उठाने की बात कही।

End of Feed