शहर

Bengaluru: वोल्वो बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, ड्राइवर के नियंत्रण खोने से हुआ हादसा, देखें CCTV फुटेज

बेंगलुरु में सोमवार सुबह एक वोल्वो लग्जरी बस के ड्राइवर ने अचानक नियंत्रण खो दिया। जिस कारण बस सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों से टकरा गई। इस हादसे में स्कूटर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।

Image

कई वाहनों से टकराई बस

Bengaluru Bus Accident: बेंगलुरु में एक वोल्वो लग्जरी बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। बस के ड्राइवर ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क पर आगे चल रहे वाहनों से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसका फुटेज नीचे दिया गया है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज

यह हादसा सोमवार सुबह करीब 9:25 बजे हुआ। जहां हेब्बाल फ्लाईओवर के पास बेंगलुरु एयरपोर्ट से एचएसआर लेआउट की ओर वोल्वो लग्जरी बस जा रही थी। तभी मॉल के पास जाते समय ड्राइवर ने अचानक बस से नियंत्रण खो दिया। जिससे सड़क पर आगे चल रहे 4 स्कूटर, 4 कारों आदि से वाहनों से बस टकरा गई।

स्कूटर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

इस दुर्घटना में स्कूटर पर सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे को लेकर सवाल यह उठ रहा है कि क्या दुर्घटना का कारण ड्राइवर का ध्यान न देना था या वाहन में कोई तकनीकी खराबी थी, जिसकी वजह से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article