Uttarakhand News: मसूरी-देहरादून मार्ग पर आज सुबह भीषण हादसा हो गया। जहां झड़ीपानी रोड पर पानी वाला बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में चार युवक और एक युवती शामिल हैं। हादसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना शनिवार सुबह करीब पांच बजे हुई। कार में कुल छह लोग सवार थे। जिसमें चार लड़के और दो लड़कियां थी। ये लोग देहरादून आईएमएस कॉलेज के स्टूडेंट्स थे और मसूरी में घूमने के लिए आए थे। तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि नैंसी नाम की लड़की का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
