कुशीनगर में लव अफेयर का हाईवोल्टेज ड्रामा; शादी के 4 दिन बाद आ धमका आशिक, तो घरवालों ने की जमकर कुटाई

कुशीनगर के एक गांव में रविवार देर रात प्रेम प्रसंग को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। नवविवाहित महिला से चोरी-छिपे मिलने पहुंचे युवक को घरवालों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मामला बढ़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला।

Kushinagar News: कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर रात प्रेम प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। विवाहित प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने पहुंचे युवक को घरवालों ने संदूक में छिपा पाया और पकड़ने के बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी। पकड़े जाने पर युवक के मुंह पर कालिख पोत दी गई और उसे कुर्सी से रस्सी से बांध दिया गया, जिससे गांव में भारी हंगामा मच गया और बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई।

In-laws smeared soot on the face of the young man

ससुरालवालों ने युवक के मुंह पर पोता कालिख

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। आश्चर्यजनक रूप से, जिस महिला से युवक मिलने गया था, उसकी शादी चार दिन पहले ही हुई थी और वह रिश्ते में युवक की बुआ लगती है। बताया जा रहा है कि युवक तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र का निवासी है और कटाई भरपूरवा (सपहा) का रहने वाला है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

End of Feed