काशी विश्वनाथ मंदिर में नहीं मिलेगा VIP दर्शन, अगले दिन के लिए लगी रोक, महाशिवरात्रि पर वाराणसी में इन जगहों पर रहेगा 'नो व्हीकल जोन'

Kashi Vishwanath Mandir Varanasi: ​​महाकुंभ के बाद वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ को देखते हुए 25 से 27 फरवरी तक ‘वीआईपी दर्शन’ रोक लगा दी गयी है। महाकुंभ के कारण इस साल महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की संख्या और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। जिसे देखते हुए यह फैसला किया गया है। इस दिन वाराणसी में गोदौलिया से मैदागिन चौराहे तक ‘नो व्हीकल जोन’ भी घोषित किया गया है। इसके अलावा शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए 8 यातायात इंस्पेक्टर, 24 यातायात सब-इंस्पेक्टर, 164 हेड कॉन्स्टेबल और 300 से अधिक होमगार्ड के जवानों को भी तैनात किया जाएगा।

Kashi Vishwanath Mandir Varanasi: वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में 25 से 27 फरवरी तक वीआईपी दर्शन व्यवस्था पर रोक लगा दी गई है। प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु बनारस पहुंच रहे हैं। जिस कारण काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शनार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। महाशिवरात्रि के मौके पर यहां भारी भीड़ में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। जिसे देखते हुए विशिष्टि लोगों के दर्शन की व्यवस्था पर कुछ दिन के लिए रोक लगाई गई है।

Kashi Vishwanath Temple

काशी विश्वनाथ मंदिर

काशी विश्वनाथ मंदिर में गेट 4 से सामान्य जनों की एंट्री पर रोक

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि महाकुंभ में स्नान के बाद आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई है। इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को होने के कारण देश के विभिन्न प्रान्तों से दर्शनार्थियों का हुजूम आने की सम्भावना है। इसे देखते हुए आगामी 25 से 27 तक मंदिर में ‘वीआईपी दर्शन’ पर रोक लगा दी गयी है। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में विभिन्न अखाड़ों के साधु, संत और नागा साधु श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इस अवसर पर नागा अखाड़ों द्वारा शोभा यात्रा निकाल कर दर्शन पूजन किया जाएगा। जिससे मंदिर के द्वार संख्या 4 से सामान्य जन प्रवेश बाधित रहेगा। इसके कारण सामान्य दर्शन में लगे श्रद्धालुओं की प्रतीक्षा अवधि बढ़ने की संभावना रहेगी।

End of Feed