वाराणसी

Varanasi Weather Today: झमाझम बारिश से भीगा बनारस, गर्मी और उमस की हुई छुट्टी; आज भी IMD का अलर्ट

वाराणसी में मंगलवार को गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के कारण यहां का मौसम सुहावना बना हुआ है और गर्मी से भी राहत है। साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अभी तापमान में और गिरावट के आसार हैं।

Image

सांकेतिक फोटो

Varanasi Weather Update: मॉनसून ने पूरे उत्तर प्रदेश को कवर कर लिया है। जिसके बाद प्रदेश के अलग- हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। यूपी में मानसून का असर बढ़ता जा रहा है, जिसका असर वाराणसी में भी साफ नजर आ रहा है। बीते 24 घंटे से शहर में रुक-रुक कर बारिश दर्ज हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

आज वाराणसी का मौसम कैसा रहेगा?

वाराणसी में सोमवार को झमाझम बारिश के बाद आज भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। यहां आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिसकी वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है। आईएमडी के अनुसार आज तेज बारिश के साथ बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई दे सकती है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

वाराणसी में आज कितना तापमान रहेगा?

सोमवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अनुमान है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान घटकर 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। अगले 24 घंटे में इसमें और कमी आने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article