Varanasi Famous Food: बनारस घूमने आ रहे हैं, तो जरूर चखें इन 5 चीजों का स्वाद

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 19, 2024, 07:21 PM IST

Varanasi Famous Food: बनारस अपने मंदिरों, घाटों के साथ अलग-अलग स्वाद के लिए भी दुनियाभर में पॉपुलर है। यहां का बनारसी पान, ठंडाई, लौंगलता, पूड़ी कचौड़ी और मलाई गिलौरी सब एक से बढ़कर एक हैं। आइए आज बनारस के फूड्स की खासियत जानते हैं।

Varanasi Famous Food: बनारस अपने मंदिरों, घाटों और गंगा नदी के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यह दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में गिना जाता है। यहीं बाबा विश्वनाथ का मंदिर भी है, जिसके दर्शन को दुनियाभर से पर्यटकों का आना होता है। वहीं बनारस का स्वाद भी दुनियाभर में फेमस है। यहां आपको कई स्वादिष्ट व्यंजन खाने को मिलेंगे। लोग यहां के स्वाद के दीवाने हैं। यहां आए लोग यहां पर मिलने वाले जायके की खूब तारीफ करते हैं। आइए आज यहां के कुछ बेहतरीन व्यंजनों के बारे में जानते हैं।

varanasi food

वाराणसी फूड्स

बनारस का पान

बनारस का नाम आते ही सबसे पहले यहां के पान का ख्याल आता है। जिसके चर्चे हम सबने सुने हैं। यहां के मशहूर पान का स्वाद ऐसा है कि यह मुंह में लेते ही घूल जाता है और लोग इसके स्वाद के कायल हो जाते हैं।

End of Feed