Varanasi Famous Food: बनारस अपने मंदिरों, घाटों और गंगा नदी के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यह दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में गिना जाता है। यहीं बाबा विश्वनाथ का मंदिर भी है, जिसके दर्शन को दुनियाभर से पर्यटकों का आना होता है। वहीं बनारस का स्वाद भी दुनियाभर में फेमस है। यहां आपको कई स्वादिष्ट व्यंजन खाने को मिलेंगे। लोग यहां के स्वाद के दीवाने हैं। यहां आए लोग यहां पर मिलने वाले जायके की खूब तारीफ करते हैं। आइए आज यहां के कुछ बेहतरीन व्यंजनों के बारे में जानते हैं।
बनारस का पान
बनारस का नाम आते ही सबसे पहले यहां के पान का ख्याल आता है। जिसके चर्चे हम सबने सुने हैं। यहां के मशहूर पान का स्वाद ऐसा है कि यह मुंह में लेते ही घूल जाता है और लोग इसके स्वाद के कायल हो जाते हैं।
पूड़ी कचौड़ी
बनारस आएं तो यहां की पूड़ी कचौड़ी भी जरूर ट्राई करें। इनका स्वाद लाजबाब है। आप इन्हें सुबह के नाश्ते में खा सकते हैं। यहां आपको पूड़ी कचौड़ी की कई सारी दुकाने मिल जाएंगी, जिनका स्वाद आप भूल नहीं पाएंगे।
बनारसी ठंडाई
बनारस की ठंडाई का स्वाद आप भूल ही नहीं पाएंगे। इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। बनारस शहर में आपको ठंडाई की कई पुरानी दुकानें मिल जाएंगी, जहां इसे पीने वालों की भीड़ लगती है। इसमें दूध, ड्राई फ्रूट्स और केसर डाला जाता है।
मलाई गिलौरी
बनारस गए और यहां की मलाई गिलौरी नहीं खाई तो क्या किया। इसलिए यहां की गिलौरी का जरूर लें। इसका स्वाद लेने यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। आप इसे एक बार जरूर ट्राई करें।
बनारस की मिठाई
यहां की मिठाइयों का बहुत ही लाजवाब होती हैं। बनारस की देसी मिठाई लौंगलता खूब पसंद की जाती है। यहां की इस मिठाई को स्वाद तो जरूर चखें। एक बार इसे खाने के बाद आप सारी मिठाइयों का स्वाद भूल जाएंगे।
