वाराणसी

PM मोदी पर Phd करने वाली पहली मुस्लिम महिला बनीं काशी की नजमा, मुस्लिम जरूर सुनें इनके विचार

Phd on PM Modi: नजमा बताती हैं कि, उन्‍हें विवि से किसी एक राजनेता पर रिसर्च करने का असाइनमेंट मिला था। पीएम मोदी के कामकाज के तरीके और उनके मूल्‍यों को देखते हुए उन्‍होंने प्रधानमंत्री मोदी पर ही रिसर्च करने का फैसला लिया।

Image

काशी की नजमा परवीन।

Phd on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की गिनती आज दुनिया के लोकप्रिय और सबसे ज्‍यादा सर्च किए जाने वाले लीडर्स में की जाती है। भारत हो या विदेशी मुल्‍क हर जगह पर आपको प्रधानमंत्री मोदी के प्रशंसक मिल जाएंगे, जिनके स्‍नेह का तरीका कुछ हट के होता है। बहुत से युवा ऐसे हैं जो कि पीएम मोदी को अपना रोल मॉडल मानते हैं तो बहुत से लोग उन्‍हें देश का बेटा मानते हैं। हालांकि इस बीच वाराणसी के काशी हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय की एक स्‍टूडेंट नजमा परवीन ने पीएम मोदी पर पीचडी कर डाली है। प्रधानमंत्री मोदी पर रिसर्च करने वाली नजमा पहली मुस्लिम महिला है जिन्‍होंने ऐसा काम किया है। नजमा प्रधानमंत्री मोदी के पॉलिटिकल करियर और उनके संघर्ष के दौर से काफी प्रभावित हैं।

नौ साल में पूरी की रिसर्च

नजमा बताती हैं कि, उन्‍हें विवि से किसी एक राजनेता पर रिसर्च करने का असाइनमेंट मिला था। पीएम मोदी के कामकाज के तरीके और उनके मूल्‍यों को देखते हुए उन्‍होंने प्रधानमंत्री मोदी पर ही रिसर्च करने का फैसला लिया। ये रिसर्च नजमा ने 2014 में शुरू की थी और फिर 1 नवंबर 2023 को इसे खत्‍म किया। बताया कि, राजनीतिक विज्ञान विषय के अंतर्गत हमारा टॉपिक 'नरेंद्र मोदी का राजनीतिक नेतृत्व - एक विश्लेषणात्मक अध्ययन ( 2014 के लोकसभा में चुनाव के विशेष संदर्भ में )' था। जिसे काशी हिंदू विश्वविद्यालय से प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में पूरा किया गया है।

रिसर्च में क्‍या-क्‍या

नजमा परवीन खुद कहती हैं कि, इस रिसर्च में उन्‍होंने आमतौर पर तीन चीजों पर अध्‍याय बनाए हैं। इसमें कांग्रेस की सत्ता और वंशवाद से मुक्ति, प्रधानमंत्री मोदी का राजनीतिक जीवन, गुजरात में उनका बतौर मुख्यमंत्री के तौर पर कार्य, विपक्ष द्वारा आरोप और आलोचनाओं का दौर, जनता और मीडिया का सहयोग को शामिल किया गया है। नजमा ने अपनी रिसर्च में एक अध्‍याय 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए होने के नाते प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मुस्लिम समाज का नजरिया' को भी शामिल किया है।

मोदी ही पहली पसंद क्‍यों

नजमा ने रिसर्च खत्‍म करने के बाद बतया है कि, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का पूरा जीवन उनको काफी प्रभावित करता है। पिछले 70 से 75 सालों में पीएम मोदी ही नजमा को ऐसे राजनेता लगे जो कि, राष्‍ट्रसेवा में निरंतर लगे हैं। बकौल नजमा, पीएम मोदी पर उनके कार्यकाल में एक विशेष धर्म के लोगों के खिलाफ होने का आरोप लगा, भेदभाव करने का आरोप लगा, लेकिन इन सबके बावजूद वे (पीएम मोदी) संघर्ष और चुनौतियों का सामना करते हुए कैसे प्रधानमंत्री पद के दावेदार बने और जीते...ये उन्‍हें (नजमा) काफी प्रभावित करने वाला लगा।

विपक्ष के अटैक पर बोलीं

नजाम परवीन ने कहा कि, 'मुझे बात का बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता कि पीएम मोदी पर रिसर्च के टॉपिक पर मेरी आलोचना होती है या मैं किसी भी राजनीतिक पार्टी के निशाने पर होती हूं। मुझे वैसे भी किसी एक राजनेता को रिसर्च के लिए चुनना ही था। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हमारे लिए आदर्श हैं और मैं मानती हूं कि आने वाले समय में उनके नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर होगा।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!