Varanasi-Prayagraj Vande Metro: वाराणसी-प्रयागराज के बीच चलेगी वंदे मेट्रो, इंटर सिटी ट्रेनों की तरह चलने वाली इस ट्रेन से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़ें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 01:56 PM IST

Varanasi-Prayagraj Metro: केंद्रीय बजट में वाराणसी को कई सौगातें मिली हैं। इनमें परिवहन से जुड़ी सबसे बड़ी सौगात वंदे मेट्रो की मिली है। वाराणसी कैंट स्टेशन से वंदे मेट्रो चलाई जाएगी। इसका परिचालन प्रयागराज तक किया जाएगा। इससे बेहद कम समय में इस रूट के यात्रियों का सफर पूरा हो सकेगा। यह बिल्कुल महानगरों की मेट्रो की तरह होगी और परिचालित की जाएगी। इससे लोगों को ट्रेनों की भीड़ एवं सड़कों के जाम से निजात मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • अगले वित्तीय वर्ष में चलाई जाएगी वंदे मेट्रो
  • वंदे मेट्रो में रहेंगे 8-10 कोच
  • 120-13 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी

Varanasi Vande Metro: अब लोग वाराणसी से प्रयागराज तक वंदे मेट्रो ट्रेन में सफर करेंगे। इंटर सिटी ट्रेनें की जगह वंदे मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। वाराणसी कैंट स्टेशन से वंदे मेट्रो पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ एवं प्रयागराज के बीच चलेगी। इस परियोजना को बजट में जगह दी गई है। अगले वित्तीय वर्ष 2023-24 में इस रूट पर वंदे मेट्रो चलनी शुरू हो जाएगी। इसमें भी इंटर सिटी ट्रेनों की तरह 8-10 कोच होंगे। यह 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।

varanasi cantt station

वाराणसी कैंट स्टेशन, जहां से चलेगी वंदे मेट्रो

इससे शहरों के बीच की दूरी बेहद कम समय में पूरी होगी। वंदे मेट्रो ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे खुले और बंद होंगे। हर कोच में एलईडी स्क्रीन लगी रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम रामाश्रय पांडेय का कहना है कि यह ट्रेन 50 से 120 किलोमीटर से कम दूरी वाले दो शहरों के बीच चलाई जानी है।

End of Feed