वाराणसी

Varanasi Temple: वाराणसी में मंदिर में हुई तोड़फोड़, शिवलिंग गायब; इलाके में तनाव

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 7, 2023, 10:26 PM IST

Varanasi Temple: वाराणसी के नरपतपुर से बड़ी खबर सामने आई है जहां कुछ अराजक तत्वों ने वाराणसी के प्राचीन मंदिर में तोड़ फोड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। बता दें कि मंदिर में स्थापित मूर्तियों को खंडित कर दिया गया है साथ ही साथ मंदिर से शिवलिंग के भी गायब होने की जानकारी सामने आई है।

Image

वाराणसी में मंदिर में तोड़फोड़

Varanasi Temple: वाराणसी के नरपतपुर में स्थित एक मंदिर में असमाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर महौल बिगाड़ने की कोशिश की है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार नरपतपुर के प्राचीन मंदिर पर हमला किया गया है। यहां से शिवलिंग की प्रतिमा को भी गायब कर दिया गया है। साथ ही कुछ और प्रतिमा को खंडित कर दिया गया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी रोष है और इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो रखा है।

इस घटना से आहत स्थानीय लोगों ने काफी हंगामा किया है और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह तीसरी बार है जब असमाजिक तत्वों ने ऐसा घटना को अंजाम दिया है। इससे पहले भी मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article