वाराणसी

यूपी में सनसनीखेज वारदात, मां-बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर शख्स ने की खुदकुशी

यूपी के आजमगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने मां, अपने बेटे और बेटी पर गोली चलाई। इसके बाद शख्स ने खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में शख्स, उसकी मां और बेटे की मौत हो गई है। बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

Image

मां-बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर शख्स ने की खुदकुशी

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दो लोगों की हत्या और एक व्यक्ति के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने मां और अपने चार वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मां-बेटे की हत्या के बाद व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि इस दौरान व्यक्ति ने अपनी बेटी पर भी गोली चलाई थी, जिससे वह घायल हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

परिवार को गोली मार खुद की आत्महत्या

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला मंगलवार दोपहर में जहानागंज थाना क्षेत्र के चकिया मुस्तफाबाद का है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि वाराणसी में एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाला नीरज पांडेय सोमवार रात को घर लौटा था। उन्होंने कहा कि मंगलवार को घरेलू विवाद को लेकर नाराज नीरज ने अपनी मां चंद्रकला, अपने बेटे सार्थक और बेटी शुभी पर गोलियां चलाई और फिर खुद को भी गोली मार ली।

पारिवारिक विवाद से परेशान होकर उठाया ये कदम

पुलिस ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नीरज, उसकी मां चंद्रकला और उसके बेटे सार्थक को मृत घोषित कर दिया। मीना ने बताया कि शुभी (सात) की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता लगा है कि घटना के समय नीरज नशे में था और संभवत: पारिवारिक विवाद के कारण यह वारदात हुई। उन्होंने कहा कि घटना के समय नीरज की पत्नी कहां थी, यह स्पष्ट नहीं है और पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article