Azamgarh: माता बनी कुमाता, 6 साल की बेटी को उतार मौत के घाट, तीन साल का बेटा गंभीर रूप से घायल

यूपी के आजमगढ़ जिले में एक मां ने अपनी बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी। बेटी को मौत के घाट उतारने के बाद महिला ने बेटे की हत्या करने का भी प्रयास किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ससुर की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Azamgarh Crime: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक चौका देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी ही छह साल की बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी है और अपने तीन साल के बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला के बेटे का इलाज का अस्पताल में जारी है।

Crime News

आजमगढ़ में 6 साल की बेटी की मां ने की हत्या

कुमाता बनी मां ने की बेटी की हत्या

आजमगढ़-नगर के अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह के अनुसार सरोज के पति पेशे से चालक सुनील यादव लखनऊ में रहते हैं। सुनील अपने भाई मनीष यादव की शादी में शामिल होने के लिए करीब 20 दिन पहले अपने पैतृक गांव लौटे थे। सोमवार शाम को सरोज ने कथित तौर पर अपने दो बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। जब सुनील ने बीच-बचाव कर उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने कथित तौर पर फांसी लगाने की कोशिश की।

End of Feed