वाराणसी

Jaunpur Crime: पूर्व युवा कल्याण अधिकारी रामकृपाल यादव की हत्या, कूड़े के ढेर से मिला शव

Jaunpur Crime: यूपी के जौनपुर जिले में पूर्व युवा कल्याण अधिकारी का शव कूड़े के ढेर से मिला है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है।

UP Crime

पूर्व युवा कल्याण अधिकारी रामकृपाल यादव

Jaunpur Crime: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के लाइन बाजार क्षेत्र में रविवार की सुबह एक पूर्व युवा कल्याण अधिकारी का शव कूड़े के ढेर में मिला। कूड़े के ढेर में शव होने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्रित करने के लिए फॉरेंसिंग टीम को भी बुलाया गया है।

कूड़े के ढेर में मिला पूर्व युवा कल्याण अधिकारी का शव

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) देवेश कुमार ने बताया कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित वाजिदपुर तिराहे के पास सुबह कूड़े के ढेर में पूर्व युवा कल्याण अधिकारी रामकृपाल यादव का शव मिला। कूड़े के ढेर में शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

शरीर पर चोट के कई निशान

कुमार के अनुसार, 61 वर्षीय रामकृपाल यादव मूल रूप से जिले खुटहन थाना क्षेत्र के मैरवां गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में शहर के पॉलिटेक्निक चौराहे के पास सुंदर नगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। शव पर पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। रामकृपाल के घर के आसपास से लेकर घटनास्थल तक के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।

शनिवार शाम से थे लापता

परिजनों ने बताया कि रामकृपाल यादव शनिवार को घर से अपने पोते के साथ निकले थे और वाजिदपुर के पास वह एक रेस्तरां के सामने गाड़ी रुकवाकर उतर गए और पौत्र से बोले कि वह अभी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वह शाम तक नहीं लौटे तो उन्हें फोन किया गया लेकिन फोन बंद था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(इनपुट - भाषा)

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha
varsha kushwaha Author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग... और देखें

End of Article