Varanasi Two new Bus Stand: वाराणसी में दो और बस स्टैंड बनाए जाएंगे। यह हरहुआ और मोहनसराय रिंग रोड के पास बनाया जाएगा। इसको लेकर परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया था। इसके बाद निदेशक ने बस स्टैंड निर्माण की मंजूरी दे दी है। कैंट स्टैंड पर हर दिन एक हजार बसें आती-जाती हैं, जिससे शहर में जाम लगता है। इसको देखते हुए मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने शहर के बाहर बस स्टैंड बनाने का निर्देश दिया था।
वाराणसी में चल रही बस
इस पर वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के सहयोग से जमीन तलाशने का काम शुरू किया गया था। पांच स्थलों पर जमीन चिह्नित हुई थी। फिर कृषक इंटर कॉलेज हरहुआ के पीछे 16 एकड़ जमीन निर्माण के लिए फाइनल हुई। इसके अलावा मोहनसराय रिंग रोड पर हनुमान मंदिर के पहले बाईं ओर पांच एकड़ जमीन पर बस स्टैंड बनाया जाएगा।
