वाराणसी

Mirzapur News: मिर्जापुर में 'खूनी' नाले ने दो बच्चों को निगला! घर में पसरा मातम

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक नाले में गिरकर दो भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक भाई पहले नाले में फिसलकर गिर गया, जिसे बचाने के लिए दूसरा भाई उतरा, जिसमें दोनों की मौत हो गई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक नाले में दो बच्चों के गिरने से मौत हो गई। मौत के बाद घर में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दोनों मृतक आपस में भाई थे। यह मामला मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ओपी सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम थाना चुनार क्षेत्र के बगही गांव में एक नाले में गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। उनके पिता दोनों बच्चों को घर पर छोड़ कर खेत पर गए थे।

दोनों भाइयों की हुई मौत

एएसपी ने बताया कि केशवपुर निवासी बिहारी अपनी पत्नी के साथ खेत में गया हुआ था। वहां से चारा लेने के बाद बिहारी अपने दो पुत्र सिद्धार्थ (आठ) व श्याम (छह) के साथ वापस गांव आ गया। उन्होंने कहा कि बिहारी बच्चों को घर पर छोड़कर वापस खेत में चला गया। थोड़ी देर बाद दोनों बच्चे अपने पिता के पीछे पीछे खेत में जा रहे थे, तभी रास्ते में बगही गांव में सड़क के किनारे बने नाले में एक बच्चा फिसलकर गिर गया और दूसरा बच्चा भी उसको बचाने के प्रयास में फिसल कर गिर गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

एएसपी ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी व पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चों को नाले से निकालकर तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article