वाराणसी

Varanasi News: अब आसमां से भी काशी दर्शन कर सकेंगे पर्यटक, योगी सरकार जल्द शुरू करेगी हेली टूरिज्म योजना

पर्यटन विभाग के उप निदेशक ने बताया कि काशी के मंदिर और गंगा दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर चलाया जायेगा।

Image

वाराणसी के पर्यटन में नया आयाम हेली टूरिज्म जुड़ने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • योगी सरकार काशी में जल्द शुरू करने जा रही हेली टूरिज्म योजना
  • आसमान से मंदिर, गंगा दर्शन और चंदौली में ईको टूरिज्म का भी लुफ्त उठा सकेंगे पर्यटक
  • हेलीकॉप्टर से करीब 20 से 25 मिनट की होगी राइड

Varanasi News: जल और थल के बाद पर्यटक अब आसमां से भी काशी दर्शन कर सकेंगे। काशी में योगी सरकार की हेली टूरिज्म शुरू करने की योजना है। यह जल्द ही मूर्त रूप लेगी। आसमां से गंगा दर्शन और वाराणसी को देखने का मौका मिलेगा तो वहीं चंदौली में ईको टूरिज्म का भी लुफ्त उठा सकेंगे। यातायात की अच्छी कनेक्टिविटी और श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के बाद बनारस में दिनोंदिन पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है।

काशी में दिनोदिन बढ़ रही पर्यटकों की संख्या

किसी शहर की अर्थव्यवस्था में वहां के पर्यटन उद्योग का बड़ा महत्व होता है। बदलती काशी में अब पर्यटन के मायने भी बदल रहे हैं। काशी आने वाले पर्यटक मंदिरों और घाटों का आनंद लेने आ रहे हैं। आधुनिक क्रूज़ से भी अर्धचंद्रकार गंगा घाट व सदियों से खड़े ऐतिहासिक इमारतों के साथ गंगा दर्शन कर रहे हैं। अब जल्द ही वाराणसी के पर्यटन में नया आयाम हेली टूरिज्म जुड़ने वाला है।

एक हेलीकॉप्टर में छह लोग कर सकेंगे यात्रा

पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि काशी के मंदिर और गंगा दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर चलाया जायेगा। पर्यटक बनारस से सटे चंदौली के ईको टूरिज्म चंदौली का भी लुफ्त उठा सकेंगे। रावत के मुताबिक हेलीकॉप्टर से करीब 20 से 25 मिनट की राइड होगी। एक हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग यात्रा कर सकेंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article