Best Place For Valentine in Varanasi: इस वैलेंटाइन वाराणसी में इन खूबसूरत जगहों की करें सैर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 12:32 PM IST

Varanasi News: प्रेमी जोड़ों के घूमने के लिए वाराणसी बेहद अच्छी जगह है। यहां के गंगा घाट, गलियां, बाजार, बनारसी साड़ी समेत कई चीजें एवं जगह हैं, जो प्रेमी जोड़ों के रिश्तों को मजबूत बनाती है। उनके लिए यादगार पल बनाता है। इस वैलेंटाइन वीक प्रेमी जोड़े वाराणसी की कुछ जगहों पर समय बीता सकते हैं। इन पांच जगहों के बारे में हम विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अस्सी घाट की खूबसूरत देख दिल हो जाएगा खु्श
  • रामनगर किले में जाकर सेल्फी लेना नहीं भूलें
  • अलकनंदा क्रूज पर सवार करें वाराणसी का दीदार


Favorite Place of Couple in Varanasi: वैलेंटाइन वीक में वाराणसी में प्रेमी जोड़ों की काफी भीड़ उमड़ रही है। हर साल यहां स्थानीय के अलावा आसपास एवं दूर-दराज से प्रेमी जोड़े आते हैं। यहां की खूबसूरत जगहों पर अपने पार्टनर के साथ समय बीता सकते हैं। शहर स्थित अस्सी घाट काफी सुंदर और प्रेमी जोड़ों की पसंदीदा जगह है। यहां सामान्य दिनों में ही प्रेमी जोड़े आकर समय बीताते हैं। घाट पर आपको काफी सुकून महसूस होगा। यह स्टेशन से महज 6 किलोमीटर दूर है।

varanasi Devdari Waterfall

देवदारी वाटरफॉल को देखने देश भर से आते हैं लोग

कई फिल्मों में नजर आ चुका रामनगर किला भी प्रेमी जोड़ों की पसंदीदा जगह है। किले का पश्चिमी द्वार गंगा नदी की तरफ खुलता है। ऐसे में इस जगह प्रेमी जोड़े खूब सेल्फी लेते हैं। सेल्फी के लिए रामनगर किले से बेहतर जगह नहीं मिलेगी। अपने पार्टनर के साथ अलकनंदा क्रूज पर सवार होकर वाराणसी की खूबसूरती देख सकते हैं। क्रूज अस्सी घाट से राजघाट तक गंगा की लहरों पर सैर कराता है।

End of Feed