वाराणसी

Varanasi Rail Update: होली पर यात्रा की चिंता खत्म, चलेंगी इतनी जोड़ी विशेष ट्रेनें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2023, 03:10 PM IST

Varanasi Holi Special Train: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। होली को लेकर स्पेशल ट्रेनों का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। होली से पहले और बाद में होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाना है। इससे लोगों को त्योहार पर अपने घर आने और त्योहार बाद अपने गंतव्य स्थान लौटने में दिक्कत नहीं होगी।

Image

वाराणसी कैंट स्टेशन से चलेंगी होली विशेष ट्रेनें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • 4 जोड़ी होली विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी
  • 3 मार्च से 13 मार्च तक ट्रेनों का होगा परिचालन
  • आनंद विहार से पटना तक चलेंगी ट्रेनें


Varanasi News: होली पर चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। 3 मार्च से 13 मार्च तक ट्रेनों का परिचालन किया जाना है। दरअसल, इस बार 8 मार्च को होली है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन नंबर 04530-29 (डाउन और अप) त्योहार विशेष यह ट्रेन दोनों ओर से 3-3 ट्रिप चलाई जाएगी। भटिंडा से चलकर यह ट्रेन बरेली, लखनऊ होकर‌ रायबरेली, प्रतापगढ़ से होते हुए वाराणसी आएगी। वाराणसी से सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को यह रवाना होगी। यह‌ गाड़ी 5 मार्च से 13 मार्च के बीच चलेगी। कुल 23 कोच होंगे।

3-13 मार्च तक चलेगी आनंद विहार से वाराणसी तक ट्रेन

ट्रेन नंबर 04052-51 (डाउन और अप) में सोमवार और शनिवार को यह ट्रेन वाराणसी से रवाना होगी। फिर यह ट्रेन आनंद विहार से वाराणसी आएगी। 3 मार्च से 13 मार्च तक यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच चलती रहेगी। इस ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे। यह ट्रेन आनंद विहार से शुक्रवार और रविवार को चलेगी। ट्रेन नंबर 04060-59 (डाउन और अप) आनंद विहार टर्मिनल से बरेली, लखनऊ, अमेठी, प्रतापगढ़, वाराणसी होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर विभिन्न रास्तों से होकर जयनगर तक चलेगी। आनंद विहार से यह ट्रेन मंगलवार और शुक्रवार को चलनी है। वहीं, जयनगर से बुधवार और शनिवार को रवाना होगी। इस ट्रेन में 23 कोच रहेंगे। 3 मार्च से 13 मार्च के बीच यह ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 04066-65 (अप-डाउन) दिल्ली से पटना के बीच चलाई जानी है। त्योहार विशेष यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज होकर वाराणसी स्टेशन पहुंचेगी। फिर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर दानापुर स्टेशन होते हुए पटना जंक्शन पहुंचेगी। वाराणसी स्टेशन से यह ट्रेन 4 मार्च से 12 मार्च के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन 3 ट्रिप में चलाई जाएगी। बुधवार और शुक्रवार को सप्ताह में दिल्ली से यह ट्रेन चलाई जानी है। इस ट्रेन में 23 कोच होंगे। रेल अधिकारी के मुताबिक वाराणसी में भी 4 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव होगा।

रोडवेज बसों का बढ़ाया जाएगा फेरा

होली के मद्देनजर वाराणसी में परिचालित होने वाली रोडवेज बसों का फेरा बढ़ाया जाएगा। इसको लेकर परिवहन निगम ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बारे में वाराणसी परिवहन मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा का कहना है कि बसों का फेरा बढ़ाए जाने को लेकर योजना बनाई जा रही है। इसे बहुत जल्द ही फाइनल कर दिया जाएगा। फिलहाल कंडम बसों को दुरुस्त कराया जा रहा है, ताकि उनके परिचालन में कोई परेशानी नहीं हो।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article