वाराणसी

देवरिया में पूत बना कपूत, चाकू मारकर पिता को उतारा मौत के घाट, पैसों न बनाया बेटे को हत्यारा

Deoria Murder: यूपी के देवरिया जिले में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि धन के लिए युवक ने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

देवरिया में बेटे ने पिता की चाकू मारकर हत्या की (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Deoria Murder: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी है। हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया की बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बेटे ने क्यों कि पिता की हत्या

पुलिस के अनुसार, यह मामला देवरिया के लार कस्बे का है। यहां एक एक व्यक्ति ने कथित रूप से धन नहीं देने पर अपने पिता की चाकू से हमला करके हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि लार कस्बा निवासी चंदन चौहान (45) से उसके बेटे रवि (25) ने मंगलवार की शाम किसी काम के लिए कुछ रुपए मांगे थे लेकिन पिता के धन देने से इनकार करने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और इसी दौरान रवि ने चौहान के पेट में चाकू घोंप दिया।

उन्होंने बताया कि चौहान ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई करेगी।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article