Mahashivratri in Varanasi: महाशिवरात्रि पर वाराणसी में इंटरनेट के माध्यम से भी भगवान शिव का दर्शन-पूजन हो रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों एवं विदेश में रह रहे शिव भक्त बाबा विश्वनाथ एवं अन्य मंदिरों में ऑनलाइन दर्शन करेंगे। ऐसे भी हजारों श्रद्धालु हैं, जो विभिन्न प्रहरों की पूजा में ऑनलाइन शामिल होंगे। एक सप्ताह से इसकी बुकिंग चल रही थी। अलग-अलग वेबसाइटों की मदद से एक लाख 20 हजार से अधिक लोगों ने बुकिंग कराई है। इनमें से हजारों श्रद्धालु ऑनलाइन पूजा पद्धति भी कर रहे हैं। इसके लिए वेबसाइटों की ओर से विभिन्न मंदिरों से समन्वय बनाकर कैमरे लगाए गए हैं। देवसेवा डॉट कॉम, देवदर्शन, तीर्थ इंडिया, उत्सव, काशी यात्रा समेत दर्जन भर वेबसाइट ऑनलाइन पूजा करा रहे एवं दिखा रहे हैं।
बाबा विश्वनाथ मंदिर स्थित ज्योतिर्लिंग
महाशिवरात्रि पर चारों प्रहर की पूजा, भगवान भोलेनाथ का शृंगार, भस्माभिषेक और लघु रुद्र आदि के लिए लंदन और अमेरिका के लोगों ने बुकिंग कराई है। बता दें फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस महाशिवरात्रि पर शिव योग बन रहा है। इस वजह से यह महाशिवरात्रि बेहद खास है।
