वाराणसी

Flight From varanasi: वाराणसी से बेंगलुरु के लिए शुरू हो रही फ्लाइट, अगले महीने गोवा के लिए भी भरेगी उड़ान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2023, 05:47 PM IST

Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों के लिए फ्लाइट की संख्या बढ़ रही है। एयरलाइंस कंपनियां अपनी-अपनी फ्लाइट शहरों के लिए शुरू कर रही है। इसी कड़ी में अकासा एयर ने बेंगलुरु और गोवा के लिए सेवा बहाल कर रहा है। वहीं, कुछ अन्य शहरों एवं देश के लिए अगले कुछ महीनों में फ्लाइट शुरू हो रही है।

Image

वाराणसी एयरपोर्ट, जहां से अलग-अलग शहरों के लिए शुरू हो रही फ्लाइट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • वाराणसी एयरपोर्ट से फरवरी में बेंगलुरु के लिए दिन में एक बार उड़ान भरेगी फ्लाइट
  • मार्च से दिन में दो बार फ्लाइट उड़ेगी
  • सोमवार से दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरेगी फ्लाइट


New Flights From Varanasi:अकासा एयर द्वारा वाराणसी एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट सेवा शुरू की जा रही है। सोमवार से यह फ्लाइट उड़ान भरने लगेगी। बेंगलुरु एयरपोर्ट से दोपहर 12:30 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी और दोपहर 3 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगी। यही फ्लाइट दोपहर 3:40 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी। शाम 6:05 बजे फ्लाइट बेंगलुरु पहुंच जाएगी। फरवरी में दिन में एक बार और मार्च से दो बार फ्लाइट उड़ान भरेगी।

अकासा एयर के मुताबिक एक मार्च से सुबह 5:30 बजे बेंगलुरु से फ्लाइट उड़ान भरकर सुबह 8:15 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। यहां से सुबह 9:05 बजे फ्लाइट उड़ेगी और सुबह 11:40 बजे बेंगलुरु में लैंड करेगा। फिर बेंगलुरु से दोपहर 12:30 बजे गोवा के लिए फ्लाइट उड़ेगी।

शाम 4:10 बजे बेंगलुरु से फ्लाइट

शाम 4:10 बजे बेंगलुरु से फ्लाइट उड़ेगी और शाम 6:40 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगी। यही फ्लाइट शाम 7:20 बजे उड़कर रात 9:45 बजे बेंगलुरु पहुंच जाएगी। इसके अलावा वाराणसी से पुणे, गोवा, गोवाहाटी, जम्मू और देहरादून के बीच समर शेड्यूल में फ्लाइट परिचालित की जाएगी। इन घरेलू उड़ानों के अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट भी बढ़ने की संभावना है। अधिकारियों के मुताबिक समर शेड्यूल में कई देशों के लिए सीधी फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसको लेकर एयरलाइंस कंपनियों ने डीजीसीए से मंजूरी मांगी है।

बैंकॉक और कोलंबों के लिए भी होगी सीधी फ्लाइट

वाराणसी एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक समर शिड्यूल में वाराणसी से बैंकॉक के लिए सीधी फ्लाइट उड़ान भर सकती है। यह फ्लाइट पिछले साल नवंबर में ही शुरू होना था, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से सेवा बहाल नहीं हो सकी। अब इसके लिए डीजीसीए से मंजूरी मिल गई है। मलेशिया के कुवालालमपुर के लिए भी सीधी फ्लाइट परिचालित करने की तैयारी है। यह सेवा मलिंडो एयर शुरू करने वाला है। वाराणसी से कोलंबों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होगी। इसके लिए श्रीलंकन एयरलाइंस तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही नेपाल के कठमांडू के लिए दो और पोखरा के लिए एक फ्लाइट शुरू होगी। दरअसल, वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इन सभी शहरों एवं देशों के लिए सीधी फ्लाइट एवं फ्लाइट शुरू की जा रही है। इससे वाराणसी और इसके आसपास के इलाकों में पर्यटक बढ़ेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article