Varanasi News: वाराणसी परिवहन निगम ने रोडवेज बसों का किराया सोमवार की देर रात से बढ़ा दिया है। यह मंगलवार की सुबह से लागू भी हो गया है। इससे हर दिन 25 हजार से अधिक लोगों की जेब पर बोझ बढ़ेगा। शहर से अलग-अलग रूटों पर इन यात्रियों का आवागमन होता रहता है। परिवहन निगम ने किराए का ब्योरा जारी किया है, उसमें जिन रूटों पर टोल टैक्स हैं, उन पर बसों का किराया अधिक बढ़ा हुआ है। जिन रूटों पर टोल टैक्स नहीं है, उन पर सामान्य किराया देना होगा।
वाराणसी में बस में सवारी करते लोग
सामान्य बसों का किराया एक रुपए 30 पैसा प्रति किलोमीटर हो गया है। पहले एक रुपए प्रति किलोमीटर किराया था। ऐसे जनरथ एसी ( तीन एवं दो सीट) से सफर करने पर प्रति किलोमीटर का 1.64 किलोमीटर किराया देना होगा। जनरथ (दो सीटर) का प्रति किलोमीटर का किराया 1.94 रुपए तय है।
