Varanasi में 6 सड़कों का चौड़ीकरण , बजट की दूसरी किस्त जारी, निर्माण कार्य को मिली गति

Varanasi News: वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद से शहर में आने वाली 6 सड़कों के चौड़ीकरण की तैयारी चल रही है। इसके लिए बजट की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है, जिसके बाद विकास कार्य को तेजी मिली है।

Varanasi News: वाराणसी शहर में आने वाले हाईवे और रिंग रोड की छह सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। छह सड़कों में से 4 के चौड़ीकरण के लिए शासन द्वारा बजट की दूसरी किस्त जारी की गई है। दूसरी किस्त जारी होने के बाद धीमी होती चौड़ीकरण कार्य की रफ्तार तेज हो गई है। बता दें कि कार्यदायी संस्थाओं ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर अग्रिम राशि की मांग की थी। जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है, जिसके कारण समय से बजट नहीं मिल रहा था। बजट न मिलने से काम बाधित होने लगा था और विकास की गति धीमी हो गई थी। कार्यदायी संस्थान की ओर से सड़क चौड़ीकरण कार्य की प्रगति रिपोर्ट मांगी गई। ताकि बजट पास करने की प्रक्रिया पूरी की जा सके। पत्र के बाद लोक निर्माण विभाग ने विकास कार्य को जारी रखने के लिए बजट पास कर दिया।

Varanasi Road

वाराणसी की छह सड़कों के चौड़ीकरण के कार्य को मिली गति

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के चलते सड़क का चौड़ीकरण करने का फैसला

मिली जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग द्वारा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण होने के बाद श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चौड़ीकरण के लिए कुल 6 हाईवे और रिंग रोड का चयन किया गया। मोहनसराय से कलेक्ट्री फार्म, कचहरी से संदहा, पांडेयपुर चौराहे से काली माता मंदिर होते हुए रिंग रोड, पड़ाव से टेंगरा मोड़ और लहरतारा से कीनाराम आश्रम वाया बीएचयू सड़कों के चौड़ीकरण का 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा किया जा चुका है। बजट की दूसरी किस्त पास होने के बाद अब बचा हुआ कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।

End of Feed